महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भाजपा किसान मोर्चा महासमुंद जिलाध्यक्ष दुबे लाल साहू ने सांसद श्री चुन्नी लाल साहू एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के कृषि संबंधित प्रमुख योजना किसान सम्मान निधि एवं पतोरा बांध* के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को पत्र दिया है.
मंत्री के उड़ीसा प्रवास के दौरान खरियार रोड नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया गोल्डी जी के यहां मंत्री जी से इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि की राशि महासमुंद जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के लाखों की संख्या में किसानों को वर्तमान में प्राप्त नहीं हो पा रहा है. राज्य सरकार के लापरवाही के चलते किसान सम्मान निधि पाने से किसान लगातार वंचित हो रहे हैं. उन्होंने महासमुंद जिला सहित प्रभावित समस्त जिला के जिलाधिकारियों को किसान सम्मान निधि को निर्धारित समय से प्रभावी आवंटन हेतु निर्देशित करने हेतु पत्र में निवेदन किया है.
उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेश ओडिसा के नुआपाड़ा जिला के वृहद पतोरा बांध के पानी को छत्तीसगढ़ के तहसील कोमाखान के विभिन्न स्थानों तक लाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं ओडिसा शासन दोनों को ही निर्देशित करने पत्र में उल्लेख किया है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ की सीमा तक आने वाले इस बांध के पानी का उपयोग विस्तार होने पर छत्तीसगढ़ के हजारों किसान भी सिंचाई कर पाएंगे।
महासमुंद जिला कृषि आधारित जिला है. महासमुंद जिले में सिंचाई के बड़े छोटे बांध एवं स्टॉप डैम की आवश्यकता है. सिंचाई के इन साधनों के विस्तार हेतु राज्य शासन एवं जिला अधिकारी को निर्देशित करने हेतु भी उन्होंने पत्र में निवेदन किया है.
इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष भेखलाल (सागर )चन्द्राकर ,ख़रीयाररोड (उड़ीसा) मण्डल अध्यक्ष राकेश जैन , जिला कार्यसमिति सदस्य नवीन पटेल , मण्डल महामंत्री कलाराम नायक ,भाजयुमो महामंत्री नितिन जैन ,मण्डल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल ,कोषाध्यक्ष हीरेन्द्र उपाध्याय , भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ,महामंत्री पंकज जैन सहितव


.jpeg)