बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भारी बिजली बिल आने के विरोध में भाजयुमो मंडल बागबाहरा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली विभाग बागबाहरा के कार्यालय का घेराव करके कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया एवं बिजली बिल हाफ करने के वादे को पूरा करने एवं सुरक्षा निधि के नाम पर वसूले गए अधिक राशि को लौटाने के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज चंद्राकर बाला ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय गंगा जल को हाथ में लेकर बिजली बिल हाफ करने का कसम खाने वालीं भूपेश बघेल सरकार पिछले चार सालों से जनता के साथ वादा खिलाफी कर रहा है । कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ करने के बजाय तीन बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर चुका है । और अब सुरक्षा निधि के नाम पर भारी भरकर बिजली बिल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता को लूट रहे हैं।
भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन मे जिला पंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबे लाल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष आबिद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय माल्वे, कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र बग्गा,लोकेश पनुरिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नारायण तांडी ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुकाराम चंद्राकर, मंडल मंत्री ज्योति साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डिम्पल ध्रुव, भीखम ठाकुर, भाजयुमो महामंत्री नितेश पांडे, उपाध्यक्ष द्वय दुर्गा शंकर दुबे, गौरव साहू, पूरन सबर , सुभाष ठाकुर, मनदीप चावला, अतुल बुरांडे , शिवा साहू, राजा देवांगन, सोनू पांडे ,दिलीप चंद्राकर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


.jpeg)