किशनपुर जन समस्या निवारण शिविर ही बना नागरिकों के समस्या - sanskar.live

Hot




नवंबर 29, 2022

किशनपुर जन समस्या निवारण शिविर ही बना नागरिकों के समस्या


निर्धारित समय से पूर्व ही शिविर स्थल से एसडीएम , अधिकारी , कर्मचारी नदारत । नागरिकों में रहा आक्रोश ।



संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


पिथौरा संस्कार न्यूज़/   समीपस्थ ग्राम  किशनपुर में शासन योजना अंतर्गत विकासखंड जन समस्या निवारण शिविर का आज पूर्व माध्यमिक शाला भवन   आयोजन किया गया था । प्रातः 10 . 30 से  संध्या 5 बजे तक आयोजित था पर  शासकीय अधिकारी कर्मचारी एसडीएम  शिविर समापन पूर्व ही 3 बजे के लगभग शिविर स्थल छोड़ कर निजी काम से चले गये जिससे समस्या ग्रस्त नागरिकों को अपनी समस्या बताने में समस्या हुई । जिससे निर्धारित समय में आने वाले नागरिक आक्रोशित हुये ।


विकासखंड स्तरीय जनसमस्या निवारण समस्या का निर्धारित समय में समाचार कवरेज करने पहुँचे तो एसडीएम सहित अधिकारी ,कर्मचारी शिविर स्थल से नदारत मिले । समस्या ग्रस्त नागरिकों ने बताया कि एक तरफ  प्रदेश के मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कर सुबह से देर रात्रि तक जन समस्या को निपटाने में लगे है वहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी छोड़ कर शासन योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे है । आज इस शिविर में प्रचार प्रसार के अभाव में आम नागरिक अपने समस्या का आवेदन देने से वंचित रहे । अधिकांश स्टाल में विभिन्न विभाग के समस्या निरंक रहे । उपस्थित शिविर में नागरिकों ने  जब भी जन समस्या निवारण शिविर  ब्लॉक हो या जिला प्रचार प्रसार करने का शासन से मांग की है । जिससे आम नागरिक अपनी समस्या शिविर में आकर निराकृत कर सके । आज शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 90 आवेदन ही प्राप्त हुई है । जिसका निवारण लंबित है । 


समस्या निवारण  शिविर  में समस्या व समाधान संबंधी जानकारी समाचार हेतु व बाइट लेने के संबंध में  एसडीएम रविराज ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि मैं इस संबंध में कुछ नहीं बोलूँगा कलेक्टर बताएंगे ।






Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer