बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /एक तरफ लवरा भूपेश सरकार अपने आप को किसानों के हितेषी बता रही हैं तो दूसरी तरफ किसानों की संस्था प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था सोसायटी में केंद्रीकृत खरीदी कर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार कर रही है 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है यहां धान खरीदी के मद्देनजर सोसाइटी के रंग रोगन बारदाना बारदाना सिलाई बारदाना में मार्का लगाने सुतली ताल पत्री कवर आदि की खरीदी सीधे रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से 3 गुने दाम में खरीद कर स्थानीय सोसाइटी भिजवा रही है जो कि मूलत किसानों की संस्था सोसायटी में कई गुना अधिक आर्थिक भार पड़ रहा है जिसका खामियाजा अप्रत्यक्ष तौर पर किसानों को ही पड़ेगा उक्त बातें अलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने कही स्थानीय सोसाइटी के दौरे पर निकली अलका ने कहा कि सोसायटी स्वतंत्र संस्था है धान खरीदी और उससे संबंधित सारी जरुरते की सामग्री स्वयं के व्यय से खरीदने का अधिकार है किंतु इस बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का दबाव रहा है खरीदी वह करेगी और भुगतान स्थानीय सोसायटी करेगी यह बात सामने आई है कि प्रति तालपत्री में 4 से 5000 का फर्क है खल्लारी विधानसभा के सोसाइटी में सामग्री खरीदी का आकलन करें तो कई करोड़ों रुपए और पूरे प्रदेश में केंद्रित खरीदी का हिसाब करें तो अरबों रुपए का घोटाला सामने आएगा किसान विरोधी सरकार गांव में गिरदावरी के नाम पर रकबा कटौती अभी खल्लारी के कई ग्रामों पड़की पाली पते रापली डोंगरीपाली सून सुनिया सराईपाली सोन दादर कोहाकुड़ा मोंगरापाली बोइर गांव सहित किसानों का संपूर्ण रकबा शून्य कर दिया गया है यह कांग्रेस सरकार प्रशासन की सोची-समझी साजिश है अलका ने कहा कि उक्त खरीदी मामले में दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष एवम उच्च अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही चालू हो गयी है एवम घोटाले को आने वाले दिनों में विधानसभा में जोर-शोर से उठाकर किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को बेनकाब किया जाएगा
नवंबर 08, 2022
Home
बागबाहरा#
खल्लारी विधानसभा के सभी सोसाइटी में सामग्री खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार -अलका चंद्राकर
खल्लारी विधानसभा के सभी सोसाइटी में सामग्री खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार -अलका चंद्राकर
Tags
# बागबाहरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
बागबाहरा#
लेबल:
बागबाहरा#
