जिला स्तरीय तीन दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में द्वितीय दिवस महाशिवीर ज्वाल कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम संपन्न - sanskar.live

Hot




नवंबर 29, 2022

जिला स्तरीय तीन दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में द्वितीय दिवस महाशिवीर ज्वाल कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम संपन्न


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस  दिनांक 28 नवंबर 2022 को प्रातः सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग कराया गया जिसमे अनुलोम विलोम, कपाल भारती, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन आदि योग के माध्यम से उनसे होने वाले शारीरिक लाभ डॉ. यशवंत चंद्राकर राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारा बताया गया । प्रशिक्षण स्थल  एवं  समीप संजय कानन में स्वच्छता अभियान चलाकर अपने आस पास को स्वच्छ रखने का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया साथ वहां उपस्थित श्री दाऊलाल चंद्राकर द्वारा शिवरार्थियो को देश के प्रति स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कर्तव्य को हमे पूरा करना आवश्यक है । ज्ञात हो की जिला महासमुंद में 27 नवम्बर से 29 नवंबर 2022 तक तीन दिवसीय जिला यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर मंगल भवन, संजय कानन के पास महासमुंद में श्री अशोक गिरी गोस्वामी  जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में आयोजित हैं । द्वितीय दिवस स्नान एवं नाश्ता पश्चात प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. एस. आर. बंजारे सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला महासमुंद, श्री अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद,श्री अजय कुमार राजा यूथ रेडक्रॉस प्रभारी शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद रहे ।सभी अतिथियों का रेडक्रॉस स्कार्प एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया ।  श्री एस आर बंजारे द्वारा विशेष कार्यक्रम राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को जिला तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र महासमुंद के बारे में अवगत कराया गया , तंबाकू के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव , धूम्रपान के विविध प्रकार,घरेलू उपचार इत्यादि के बारे में विस्तार से अवगत कराया । कोटपा की धारा 2003 के बारे में सबको जानकारी प्रदान किया।   भोजन पश्चात प्रशिक्षण सत्र में श्री दिनेश साहू प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया साथ ही खेल खेलाया गया । चाय के पश्चात डॉ. यशवंत चंद्राकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया कि किस प्रकार से बेहोंस व्यक्ति का उपचार करना है । द्वितीय दिवस का मुख्य कार्यक्रम संध्या कालीन कार्यक्रम महाशिविर ज्वाल रहा जिसमे मुख्य अतिथि माननीय श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव छ ग शासन एवं विधायक महासमुंद, अध्यक्षता माननीय डॉ अनिता जी रावटे सभापति रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद , माननीय श्री दाऊलाल चंद्राकर जी उप सभापति रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद रहेंगे । शिविर में महासमुंद जिले के महासमुंद , बागबाहरा, पिथौरा एवं बसना से 8 महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस वॉलेंटियर्स, यूथ रेडक्रॉस प्रभारी श्री, कार्यालयीन कर्मचारी सहित डॉ. यशवंत चंद्राकर, श्री दिनेश साहू, श्री हितेंद्र कुमार शर्मा, श्री पी एल पटेल, श्री जगदीश सत्यम, श्री तरुण ध्रुव, प्रकाशमणि साहू, तेजलाल देवांगन,मुरली मनोहर सहित सभी उपस्थित रहे ।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer