महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर:-राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति की आरक्षण को 16 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत किए जाने से नाराज व आक्रोशित अनुसूचित जाति के सभी समाज के लोग संयुक्त रूप से 30 नवंबर 2022 को महासमुंद जिला मुख्यालय के लोहिया चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे जहां पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण को 16 प्रतिशत रखने की मांग करेंगे। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के जिला मीडिया प्रभारी सोमनाथ टोंडेकर ने बताया कि इस आंदोलन में सतनामी समाज, गाड़ा समाज, रविदास समाज, सारथी समाज, व सभी अनुसूचित जाति वर्ग के लोग बड़ी संख्या में संयुक्त रूप से शामिल होंगे यदि राज्य सरकार अनुसूचित जाति वर्ग की मांगों पर विचार नहीं करती तो पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसकी शुरुआत महासमुंद जिला से की जा रही है।
नवंबर 30, 2022
सर्व अनुसूचित जाति का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आज जिला मुख्यालय में
Tags
# महासमुंद#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
महासमुंद#
लेबल:
महासमुंद#
Post Top Ad
