पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्थानीय नगर में स्थित श्री साईं मंदिर 7 वां स्थापना दिवस 26 नवंबर शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बाजेगाजे के साथ पालकी यात्रा निकली। साईंबाबा इसमें सवार होकर शहर भ्रमण को निकले और भक्तों में आशीष की वर्षा की।
यह मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर पूर्ण हुई। साईं पालकी शोभयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने साईं के भजन गाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान साईं के भजनों में श्रद्धालु झूमते नजर आए। लोगों ने साईं पालकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किए और आरती उतारकर बाबा का आशीष लेते रहे। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे श्रद्घालुओं की भी संख्या बढ़ती गई। मंदिर में पहुंचने के बाद विधि-विधान से साईंबाबा की स्थापना की गई। इसके बाद महाआरती हुई। कार्यक्रम समापन पर भोग भंडार प्रसाद का वितरण किया गया उक्त आयोजन में श्री साईं मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक महिलाएं पुरुष बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे
देखें वीडियो





.jpeg)