राष्ट्रीय खेल में निशाना साधेंगे एकलव्य स्कूल भोरिंग के 8 धनुर्धर - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 13, 2022

राष्ट्रीय खेल में निशाना साधेंगे एकलव्य स्कूल भोरिंग के 8 धनुर्धर



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिये खेल महोत्सव वर्ष 2022-23 में राज्य स्तरीय खेल एकलव्य स्कूल पथररीडीह धमतरी में  12 एवं 13 नवंबर को सम्पन्न हुआ। जिसमें  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग जिला महासमुन्द के  8 तीरंदाजी में, 1 खो खो में और 1 बैडमिंटन में सहभागिता कर विद्यालय एवं जिला का मान बढ़ा कर 8 तीरंदाजी में व 1 खो खो में  राष्ट्रीय स्तर खेल महोत्सव  2022 -23 में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रानिधित्व करेंगे। चयनित विद्यार्थी ने  हीरू राम साहू, अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच, खेल शिक्षक  के मार्गदर्शन में  अंडर -14 बालिका वर्ग में लीना नेताम प्रथम, मनीषा द्वितीय  बालक वर्ग में टुकेश्वर कमार द्वितीय  व जयंत ठाकुर तृतीत, अंडर- 19 बालिका वर्ग में  हेमा कमार प्रथम , पायल पोर्ते द्वितीय , बालक वर्ग में दुलेश्वर दीवान द्वितीय व घनश्याम दीवान तृतीत स्थान बना कर  राष्टीय खेल महोत्सव दिनाँक 18 से 22 दिसम्बर तक आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय गुन्टूर आंध्रप्रदेश में अपनी निशाना साधेंगे एकलव्य स्कूल भोरिंग के धनुर्धर   साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। खो खो में भी राजेश्वरी ने राष्ट्रीय खेल  के लिये अपना स्थान बनाई है । एक खिलाड़ी बच्ची मौलश्री ने राज्य स्तर पर बैडमिंटन में सहभागिता कर जिला में स्थान बनाई है । विशेष उल्लेखनीय यह है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूह में कमार जनजाति के दो विद्यार्थी हेमा कमार एवं टुकेश कमार दोनों राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाये हैं। अभाव में पले बढ़े बच्चे प्रतिभा के धनी हैं ये बच्चे कभी घर से बाहर नही निकले हैं । खेल के माध्यम से यह बच्चे अनेक राज्यों का भ्रमण कर पाएंगे। 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के खेल विद्यार्थियों के इस उपलब्धि से श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय  संचालन समिति, सुश्री शिल्पा साय सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला स्तरीय एकलव्य विद्यालय संचालन समिति, श्रीमती एस चन्द्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी एवं एकलव्य विद्यालय संचालन समिति सदस्य, श्री विनोद दीवान अध्यक्ष पालक संघ, श्री बिरेन्द्र ठाकुर उपाध्यक्ष पालक संघ, संस्था के प्राचार्य श्री तुलेन्द्र कुमार सागर, उप प्राचार्य श्री व्ही के असगर  तथा विद्यालय स्टॉफ से शुभम पांडेय, जय प्रकाश कोशले, पिंकी साहू, देवव्रत देवांगन, इंदुरानी साहू, नन्दनी साहू, अनिल कुमार साहू, प्रभा वर्मा, मुकेश वर्मा, सन्ध्या साव, आकांक्षा जायसवाल, पंकज पटेल, भावना पटेल, नेहरू बन गोस्वामी, देवंती दास, रंजना वर्मा, कमल किशोर आवडे, रत्नप्रकाश साय, भावना पटेल, छात्रावास अधीक्षक नीलेश खांडे, चित्ररेखा खांडे, हीरू राम साहू, निवेदिता वर्मा, हरिश बांधे, माधुरी ध्रुवंशी, पूजा नेताम ऑफिस स्टॉफ से नयना साहू, लोकेश कुमार साहू,, हरीश कैवर्त एवं तोषण नन्दे सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई देकर प्रोत्साहित किये।