यंग क्रिकेट मैच स्पर्धा कल 20 नवंबर से खेल मैदान में पिथौरा में - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

नवंबर 19, 2022

यंग क्रिकेट मैच स्पर्धा कल 20 नवंबर से खेल मैदान में पिथौरा में

मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जायेगा




संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट

पिथौरा संस्कार न्यूज़ /  शहीद भगत सिंह खेल मैदान में यंग क्रिकेट T20  ड्यूज बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है ।  20 नवंबर से आगामी 27 नवंबर तक जारी इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । आयोजन के संबंध में अंजय सिन्हा व योगेश अग्रवाल ने बताया कि मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जायेगा जिसे खेल  प्रेमी घर बैठे देख सकेंगे ।  20 नवंबर को प्रातः  9 बजे से मैच का शुभारंभ  राष्ट्रगान व राजकीय गीत से किया जायेगा ।  मैच शुभारंभ के मुख्य अतिथि आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत व विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद गण होंगे । उद्घाटन मैच बीटीएस व अविनाश मेंस वियर दूसरा मैच बाला जी ब्लास्टर व शर्मा कोकाकोला के मध्य खेला जायेगा ।  आयोजन समिति ने इस अवसर पर खेल प्रेमियों को उपस्थित होने की अपील की है ।