पिथौरा थाना की कार्यवाही
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोज राम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश रॉव गिरपुंजे एवम एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम लाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवम अपराध के आपराधिक आरोपियों को पकड़ने हेतु मुहिम चलाने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 29/10/22 को शाम करीब 04:00 बजे आरोपी शराब के नशे मे होकर प्रार्थीया के पुत्र को गाली गलौज किया था उसके बाद को पार्थिया का पुत्र घर मे आकर बताया तब आहत खैमराम दुबे ने आरोपी को समझाइस देने पर नहीं मानकर गंदी गंदी गाली ग्लोज करने लगा, उसके बाद रात्रि करीब 09:30 बजे पार्थिया अपने सह परिवार के साथ खाना पीना खा कर सोने की तैयारी कर रहे थे उसी समय आरोप डायमंड बरिहा अपने हाथ मे टंगिया लेकर पार्थिया के घर अंदर घुस कर आहत एवं उसके लड़के को जान से मार दूंगा कहकर टंगिया से आहत खैमराज दुबे को जान से मरने की नियत से टंगिया से सर मे मारकर चोट पहुंचाया।
जिससे आहत वही पर जमीन मे गिर गया, जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये थे डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर आहत रायपुर मे इलाजरत है आप खेमराज की पत्नी श्रीमती पद्मा दुबे की रिपोर्ट पर थाना पिथोरा में अपराध क्रमांक 269 / 22 धारा 294 506 बी 323 307 458 दर्ज किया गया एवं विवेचना के दौरान आरोपी डायमंड बरिहा पिता स्व. बुधराम बरिहा उम्र 24 वर्ष साकिन अर्जुनी के कब्जे से घटना मे पर्युक्त टंगिया एवं खून लगे कपडे जब्ती कर, आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
, संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक शिवानंद तिवारी, स. उ. नि. सिकंदर भोई, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू आरक्षक मिहिर बिसी, उमेश साहू, गोपाल यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा
