कौहाकुड़ा के मिडिल स्कूल प्रधानपाठक को भावभीनी एवं ससम्मान दी गई विदाई - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 31, 2022

कौहाकुड़ा के मिडिल स्कूल प्रधानपाठक को भावभीनी एवं ससम्मान दी गई विदाई



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय पूर्व माध्यमिक  शाला कौहाकुड़ा में पदस्थ प्रधानपाठक रामललन सिंह को उसकी अर्धवार्षिकी,सेवानिवृत्त पूर्ण होने पर 31 अक्टूबर को कौहाकुड़ा संकुल केंद्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामवासियों के द्वारा ससम्मान एवं भावभीनी विदाई दी गई। मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानपाठक आरएन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच यशवंत सिंह दीवान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच गयाराम पटेल,पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, उच्चतर माध्यमिक शाला समिति अध्यक्ष नंदलाल पटेल,पूर्व अध्यक्ष अवधराम पटेल, मिडिल स्कूल समिति अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा साहू, प्राचार्य अनूप दीक्षित,पूर्व बीएसरसीसी आरएन यादव,राधेश्याम राजपूत,रामकुमार नायक ,समन्वयक रोहिणी देवांगन,प्रधानपाठक नरेश नायक,लेखराम साहू,संतोष साहू,नोहरदास साहू एवं संकुल के शिक्षक-शिक्षिकायें,स्कूली बच्चे तथा आश्रित शाला ग्रामों के महिलाएं-पुरूष सैकडों की संख्या में उपस्थित रहे।



 इस दौरान कार्यक्रम को प्रेमशंकर पटेल,सरपँच यशवंत सिंह दीवान, गयाराम पटेल,राधेश्याम राजपूत,श्रीमती सुशीलकांति पटेल,नोहरदास साहू, प्रधानपाठक विद्यानंद पटेल ने अपने सारगर्भित विचारों से सम्बोधित किया ।इन सब वक्ताओं ने कहा कि प्रधानपाठक रामललन सिंह सर ने इस शाला में प्रथम नियुक्ति फरवरी 1985 से आज तक याने 37 वर्षों तक एक ही शाला में सेवा दी है।जो अपने आप में एक मिसाल है। इनके पढ़ाये सैकड़ों शिष्य आज कई उच्च पद पर शासकीय पद पर सेवा दे रहे हैं। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में  उल्लेखनीय कार्य किया है। जिसे हम कभी नहीं भुला पाएंगे। प्रधानपाठक विद्यानंद पटेल ने सेवानिवृत्त प्रधानपाठक रामललन सिंह के बारे में बताए कि वे बहुत ही कर्त्तव्यनिष्ठ,ईमानदार,मिलनसार ,व्यवहारशील शिक्षक रहे हैं।जिसके कारण वे हमेशा ग्रामवासियों का चहेता शिक्षक रहे।  इस अवसर पर कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानपाठक सिंह को संकुल के शिक्षकों की ओर से शॉल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इसी तरह कौहाकुड़ा के पूर्व छात्रों के द्वारा  नई स्कूटी भेंटकर सम्मान किया। ग्राम हरदी के कर्मचारी संघ की ओर से टीवी भेंटकर सम्मान किया। इस तरह ग्राम के एवं आसपास ग्राम के सैकड़ों  लोगों के द्वारा शॉल,श्रीफल व अन्य स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस तरह  अपने उत्कृष्ट शिक्षक को हर किसी ने अपने -अपने तरीके से स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गई। 



इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में प्रधानपाठक छबिराम पटेल,तुलसी पटेल, योगेश्वर साहू,द्रोपदी दीवान,रतिराम दीवान,समन्वयक नीतेश साहू, शिक्षक प्रदीप पटेल, विजय कुमार अनंत, भागीरथी दीवान, मौसमी पटेल,कोमल प्रसाद पुरैना,रेणुका जगत,नोहर निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, हेमंत पटेल, सरस्वती साहू, किरण ठाकुर,कौशिल्या ध्रुव,ज्योति शुक्ला एवं ग्रामीणों में ईश्वर पटेल, कमलनारायण पटेल, ब्रम्हा पटेल,पालेश्वर पटेल सहित सभी उपस्थित जनों का सराहनीय योगदान रहा।