पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला जबलपुर के शिक्षक अश्विनी प्रधान आज राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित हुए यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद मैं रखा गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के 103 शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें हमारे महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक के शिक्षक अश्विनी प्रधान शामिल रहे यह सम्मान समारोह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षा के सचिव एम सुदीस सर डाइट रायपुर के प्राचार्य और छत्तीसगढ़ शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला सर के सानिध्य में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में आलोक शुक्ला ने नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया और सभी शिक्षकों को अपने उद्बोधन से बच्चों के बेसिक शिक्षा के बारे में बताया उन्होंने सभी शिक्षकों की अपेक्षा की कि वे अपने स्कूलों में जाकर बच्चों की बेसिक ज्ञान को मजबूत करेंगे और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे इस कार्यक्रम में संजीव सर ने बताया कि राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा गतिविधियां हमारे छत्तीसगढ़ से प्रारंभ होकर के आज देश के विभिन्न राज्यों में अपनी छाप छोड़ी है और भारत के विभिन्न राज्यों के शिक्षक इन गतिविधियों को अपना रहे हैं और बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ा रहे हैं
सभी शिक्षकों ने अपने अपने नवाचारी गतिविधियों के बारे में बताया जिसमें अश्विनी प्रधान सर ने बताया की कैसे वह बच्चों को ट्री सिस्टम से पढ़ा रहे हैं जिसमें एक बच्चा कुछ टॉपिक सीखने के पश्चात दूसरे बच्चों को सिखाता है उसी प्रकार से दूसरा बच्चा तीसरा बच्चों को सिखाता है इसी पद्धति में काम करके बच्चों को सिखा रहे हैं बाकी शिक्षकों ने भी इस पद्धति को अपने स्कूलों में अपनाने के बारे में अपने विचार रखे इस प्रकार से यह पद्धति काफी कारगर हो रही है आपको बताते हुए काफी हर्ष महसूस हो रहा है यह नवाचारी गतिविधि हमारे छत्तीसगढ़ से प्रारंभ होकर के आज देश के हर राज्य तक पहुंच चुका हैं उक्त उपलब्धि के लिए शिक्षक अश्वनी प्रधान को विद्यालय परिवार प्रबंध समिति ग्रामीणों ने बधाई प्रेषित किए हैं

