शासकीय प्राथमिक शाला परसापाली में शिक्षक दिवस मनाया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 07, 2022

शासकीय प्राथमिक शाला परसापाली में शिक्षक दिवस मनाया गया

शिक्षक दिवस पर अभिव्यक्ति कौशल विकास व विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / समीपस्थ ग्राम परसापाली के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी पटेल सहायक शिक्षिका ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक की महत्ता बताई। सहायक शिक्षक डिगमलाल साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए लघु प्रसंगों के माध्यम से शिक्षक के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के लिए अभिव्यक्ति कौशल विकास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने रुचि अनुसार गीत कहानी कविता की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कागज से नाव बनाकर पानी में तैराने का विज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कौनसा नाव पानी में पहले डूबता है कौनसा बाद में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर कु भावना ध्रुव द्वितीय कु जाहनवी ध्रुव व तृतीय स्थान कु सुप्रिया ध्रुव ने प्राप्त किए। विजेताओं एवम् सभी छात्र छात्राओं को चाकलेट व लेखनी भेंटकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक बी पी पटेल रसोईया दरसु राम ध्रुव सहायक रसोईया श्रीमती तुलसी बाई ध्रुव सफाई कर्मचारी नरेंद्र देवदास व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।