बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आज दिनांक 16.09.2022को गजेंद्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बसना,डेनियल पीटर सभापति नगर पंचायत बसना शीत गुप्ता पार्षद नगर पंचायत बसना ने आकस्मिक निरीक्षण किया एवं सेजेस बसना के विद्यालय प्रबंधन कि सराहना किये एवं के.के.पुरोहित प्राचार्य को इस उत्कृष्ट कार्य हेतु धन्यवाद दिए।
और विद्यालय के पश्चिम् दिशा मे खाली जगह पर बाल उद्यान बनाने हेतु आश्वासन दिया ।क्योंकि खेल खेलने पर बच्चे शारीरिक एवं मानसिक से स्वस्थ रहते है जिससे बच्चे अन्य सभी कार्य आनंद पूर्वक संपन्न करते है।
प्राचार्य श्री पुरोहित जी ने अध्यक्ष महोदय जी को सेजेस् बसना मे बाल उद्यान प्रस्तावित करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किये।यह जानकारी मिडिया प्रभारी योगेश कुमार बढाई ने दिया है
