रक्तदान शिविर तथा वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगा । यह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे भारत मे 15 दिनों तक चलने वाला उत्सव होगा । इस उत्सव को भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमो द्वारा चिन्हित किया जायेगा । इन 15 दिनों के दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
जिसमें भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा में दो प्रमुख कार्यक्रमों को सम्पन्न करने की योजना बनाई है । 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर और 25 सितंबर को सभी पोलिंग बूथों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जायेगा ।
इसके साथ भाजयुमो द्वारा रक्तदाताओं की एक निर्देशिका भी बनाएगा , जिसमें सभी रक्तदाताओं के रक्त समुह और उनके संपर्क नम्बर दर्ज किए जाएंगे । इसका मकसद जरूरतमंद रोगियों को उनके जरूरत के समय मे रक्त और समय पर सहायता प्रदान करने के लिए डेटाबेस बनाए रखना है । रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं का पंजीकरण भाजयुमो सेंट्रल टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए एक आनलाईन लिंक के माध्यम से किया जायेगा ।
इसी प्रकार भाजयुमो 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे देश में मेगा वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित करेगा । इस अवसर पर पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में पौधा लगाने का प्रस्ताव है । इन कार्यक्रमों को भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता देश भर के अपने अपने क्षेत्रों के युवाओं के साथ इन आयोजनों मे बड़ी संख्या मे भाग लेगा ।
