दो दिनों में 1 लाख 82हज़ार से ज़्यादा समझौता शुल्क वसूल निर्धारित दर पर ही किराया लिये जाने दी हिदायत
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आज शनिवार दूसरे दिन भी यात्री बसों का निरीक्षण जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा , महासमुंद ज़िले के राजिम मोड़ / बागबाहरा रोड पर चेकिंग की गयी। ज़िला परिवहन अधिकारी श्री आर.के.ध्रुव ने जानकारी दी कि चेकिंग की कार्रवाई में महासमुंद के साथ सहायक परिवहन उप निरीक्ष श्री राजेन्द्र कुमार पटेल एवं प्रधान आरक्षक श्री कमल नारायण ठाकुर, श्री तुलाराम कश्यप, श्री मोहन कुमार कण्डरा योगदान सराहनीय रहा। 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी / चालकों को समस्त वैध दस्तावेजों के साथ-साथ शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किराया लिये जाने हेतु हिदायत दी गयी।
बिना फिटनेस के संचालित 02 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना प्रदूषण के संचालित 02 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रू. 4,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य अपराध के तहत कुल 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 4,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।


.jpeg)