आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए व्यापारियों एवं बाजार की सुरक्षा हेतु सभी थाना क्षेत्रों में जारी है चेकिंग
बाजारों व चौक के सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा व्यवस्था की की जा रही चेकिंग
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के बाजार क्षेत्रों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की टीम सघन पैदल पेट्रोलिंग व चेकिंग अभियान चला रही है।
आगामी त्यौहारो के मद्देनजर बाजारों के सुव्यवस्थित व्यवस्थापन बेहतर यातायात बेहतर पार्किंग तथा बाजार में आने वाले व्यापारियों तथा ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक महासमुंद महोदय के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारी अपने थाने के बल के साथ बाजार क्षेत्रों के सघन पैदल पेट्रोलिंग वह चेकिंग अभियान हेतु बाजारों में भ्रमण कर रहे हैं।
बाजार सूत्रों की सड़कों चौक चौराहों तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरा तथा आने जाने वाले संदिग्धों की भी सघन चेकिंग की जा रही है व्यापारियों व बाजार की सुरक्षा के लिहाज से इस प्रकार की चेकिंग लगातार आगे भी कराई जाएगी।
देखें वीडियो
त्योहार के सीजन पर बाजार और व्यापारियों के सुरक्षित व्यापार को लेकर पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री भोजराम पटेल द्वारा समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लगातार बाजार क्षेत्रों में दिन व रात पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा रात के समय अतिरिक्त फिक्स पॉइंट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही समय-समय पर व्यापारी संघ व प्रतिनिधियों से चर्चा कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में उनका बेहतर सहयोग व समन्वय लेने हेतु निर्देशित किया गया है इस प्रकार की चेकिंग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी
उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरेपुंजे के पर्यवेक्षण में सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारियों के सक्रिय निरीक्षण में की जा रही हैं।
देखें वीडियो



.jpeg)