22 अगस्त से होने वाले हड़ताल में शिक्षक संवर्ग शामिल नहीं होगा - sanskar.live

Hot




अगस्त 20, 2022

22 अगस्त से होने वाले हड़ताल में शिक्षक संवर्ग शामिल नहीं होगा



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित हड़ताल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सहित शिक्षकों के  कई संगठन शामिल नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान एवं जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी के हवाले से जिला प्रवक्ता लोरीश कुमार ने बताया कि हमारे शिक्षक संवर्ग के द्वारा हड़ताल का नैतिक समर्थन किया जा रहा है किंतु हम हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने देय तिथि से 12% मंहगाई भत्ता एकमुश्त भुगतान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप एच आर ए को पुनरीक्षित करने द्विसूत्रीय मांग को लेकर 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था लेकिन अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने पांच दिन का आंदोलन कर हड़ताल समाप्त कर दिया जिसका खामियाजा प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है एवं शासन ने मात्र 6 प्रतिशत डी.ए. देने की घोषणा कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। वहीं फेडरेशन ने शिक्षकों के प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन निर्धारण,वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति जैसे मांगों को शामिल नहीं किया है, इसलिए शिक्षक संवर्ग ने आंदोलन से तटस्थ रहने का निर्णय लिया है। लोरीश कुमार ने शिक्षकों से शालाओं में उपस्थित होने की अपील की है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer