पिथौरा व्यवहार न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा व्यवहार न्यायाधीश के कर कमलों से हुआ ध्वजारोहण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 15, 2022

पिथौरा व्यवहार न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा व्यवहार न्यायाधीश के कर कमलों से हुआ ध्वजारोहण



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय व्यवहार न्यायालय में न्यायालय के पीठासीन अधिकारी श्री प्रतीक टेम्भूरकर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान न्यायालय कर्मचारी व अधिवक्ता गण मौजूद थे 



झंडोत्तोलन पश्चात व्यवहार न्यायालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम रखा जा कर उपस्थित अधिवक्तागण ने अपने अपने विचार रखे इस दौरान आकाश अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वीर सैनिकों के बारे में बताया टिकेंद्र प्रधान बजरंग अग्रवाल राकेश दीक्षित लोकनाथ देवसेना तुलसीराम डड़सेना  सहित संघ के अध्यक्ष नरेश्वर शैलानी ने विचार रखे । न्यायाधीश टेम्भूरकर ने भी सम्बोधित किया संचालन राजू देवांगन अधिवक्ता ने किया ।




शिवानंद मोहंती को दी गई श्रद्धांजलि

बहुमुखी प्रतिभा के धनी तथा अधिवक्ता शिवानंद मोहंती के आकस्मिक निधन पर स्थानीय अधिवक्ता संघ के द्वारा आज न्यायालय परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, इस दौरान पिथौरा न्यायालय के पीठासीन अधिकारी श्री प्रतिक टेम्भूरकर सहित अधिवक्तागण व न्यायालय कर्मचारी मौजूद थे ।