ग्राम उल्बा में हलषष्ठी व्रत रख माताओं ने की विशेष पूजा - sanskar.live

Hot




अगस्त 18, 2022

ग्राम उल्बा में हलषष्ठी व्रत रख माताओं ने की विशेष पूजा

 


( संस्कार न्यूज़ झलप संवाददाता बद्रीप्रसाद दुबे) । महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत कछारडीह के आश्रित ग्राम उल्बा  में आज हलषष्ठी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में महिलाएं आस्था पूर्वक व्रत रखकर सगरी खोदकर विशेष पूजा अर्चना की। संतान की सुख समृद्धि व दीर्घायु के लिए माताओं ने हलषष्ठी की छः कहानियों का श्रवण कर पर्व के महत्व को जाना। छह प्रकार के अनाज गेहूं, चना, उड़द, महुआ, लाई, लाखड़ी, सब्जी में भाजी, मुनगा, चेंच, कुम्हड़ा, चरौटा, लालभाजी, चौलाई भाजी का उपयोग किया गया। सगरी के पास भगवान शिव माता पार्वती की मूर्ति बनाकर स्थापित की गई। भैंसी के दूध, दही व घी से पूजा कर शाम को पसहर चावल के साथ छः प्रकार की भाजियों का प्रसाद बनाकर व्रत तोड़ा।

देखें वीडियो



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer