बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महासमुंद जिला अंतर्गत लंबित सिंचाई हेतु स्थायी विद्युत कनेक्शन के निराकरण के संबंध में उन्होंने अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग महासमुंद से मिलकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा में दुबेलाल साहू ने किसानो को बिजली कनेक्शन को लेकर आने वाली समस्यायों से अवगत कराते हुए अधीक्षण यंत्री से जानकारियां प्राप्त की जिसपर अधीक्षण यंत्री पी.एल.सिदार ने बताया कि अभी वर्तमान में महासमुंद जिला में कुल 4222 किसानों का पंप हेतु स्थायी विद्युत कनेक्शन का मामला लंबित है। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्रताशीघ्र निराकरण हेतु अधीक्षण यंत्री को कहा है एवं महासमुंद जिले में हो रहे अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु भी कहा है। वही दुबेलाल साहू ने कहा कि राज्य सरकार की सुस्त रवय्या के चलते किसानो को सही समय मे विधुत कनेक्शन नही मिल पा रहा कांग्रेस सरकार सत्ता सुख पाने के लिए ही जनता को झूठे आश्वासन देकर सत्ता में आयी है,आज कांग्रेस राज में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है कड़े शब्दों में साहू जी ने कहा यदि शीघ्र ही लंबित समस्त मामलों का निराकरण नहीं किया गया तो भाजपा जिला किसान मोर्चा पीड़ित किसानों के साथ जिला के समस्त विद्युत कार्यालयों का घेराव करेगी।
अगस्त 18, 2022
शीघ्र मिले स्थायी कनेक्शन, नहीं तो विद्युत कार्यालयों का घेराव - दुबेलाल साहू
Tags
# बागबाहरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
बागबाहरा#
लेबल:
बागबाहरा#
Post Top Ad
