पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान , समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्रकार के आतिथ्य में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं आर्गेनाइजर का मुख्य समारोह में सम्मान हेतु विभागीय अनुशंसा की गई थी जिसमें कसहीबाहरा के प्रभारी प्रधान पाठक हेमन्त खुटे के नाम का चयन अखिल भारतीय फीडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा महासमुंद ट्रॉफी के संयोजन हेतु किया गया था।
उल्लेखनीय है कि हेमन्त खुटे विगत 25 वर्षों से शतरंज के लिए समर्पित होकर स्कूली बच्चों को प्रेरित कर निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। अब तक 3000 से ज्यादा बच्चों को शतरंज का विधिवत प्रशिक्षण दे चुके हैं। शतरंज खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से जिले में इनके द्वारा विज्ञान सभा शतरंज क्लब , जिला शतरंज संघ का गठन, शतरंज की पाठशाला का निःशुल्क संचालन, अपने विद्यालय में शतरंज को पीरियड के रूप में शामिल करना ,भारत की पहली व एकमात्र शतरंज की मासिक खेल पत्रिका में शतरंज सम्राट में कार्यकारी संपादक के रूप में निशुल्क योगदान प्रमुख है।
हेमन्त खुटे को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया, महासचिव विनोद राठी,फीडे मास्टर कु.किरण अग्रवाल,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रेसन, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ डी एन साहू,उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक,यशवंत चौधरी,राजेश्वरी ध्रुवंशी, शिक्षाविद अंतर्यामी प्रधान, नेहरू नायक,लोकनाथ पटेल, सुनीता सोनी,निर्मला चौधरी ,तबस्सुम व हितेश पटेल ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

.jpeg)