पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /बजरंग दल जिला महासमुंद के द्वारा थानेश्वर मंदिर पिथौरा प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पिथौरा इकाई का गठन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कार्यवाह नन्दकुमार साहू विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष रवि प्रधान व जिला मंत्री धनेंद्र चंद्राकर की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें बजरंग दल पिथौरा खण्ड के लिए देव पटेल संयोजक चुने गए वहीं गीतेश पंडा को प्रखंड संयोजक का दायित्व दिया गया साथ ही विश्व हिंदू परिषद खण्ड अध्यक्ष राजेश चौधरी व प्रखंड अध्यक्ष योगेश यादव को मनोनीत किया गया । साथ ही प्रखंड सह संयोजक ब्रजेन्द्र प्रधान व नगर सह संयोजक नरेश पटेल गौसेवा प्रमुख यशपाल मधुकर को नियुक्त किया गया । नियुक्ति पश्चात जिला पदाधिकारीयों व नवनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा पौधारोपण किया गया साथ ही संगठन को मजबूती देने सक्रिय रहते हुए समाज व धर्म के प्रति कार्य करने की बात कही गयी । इस अवसर पर उमाशंकर जलक्षत्री अभिनव मिश्रा शेखर साहू छोटू पंडा टिकेश सिन्हा एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
अगस्त 31, 2022
बजरंग दल के खण्ड संयोजक देव पटेल व प्रखंड संयोजक गीतेश पंडा नियुक्त
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
