हल्ला बोल के इस ऐतेहासिक आंदोलन ने भूपेश सरकार की तानाशाह सरकार की जड़ें हिला दी है - डॉक्टर किशोर सिन्हा
बागबाहरा खल्लारी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /प्रदेश के युवाओं के रोजगार और बेरोजगार युवाओं को 2500रु बेरोजगारी भत्ते जैसी मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश व्यापी विशाल आंदोलन राजधानी रायपुर में किया गया जिसमें प्रदेश के हर जिले से युवा हजारों की संख्या में रायपुर पहुंचे और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में रैली में शामिल हुए और व्हाइट हॉउस से मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किये
इससे स्पष्ट है कि प्रदेश के युवा भूपेश के दमन और तानाशाही से डरने वाले नहीं है और इस आंदोलन ने भूपेश सरकार की कुर्सी हिला दी है,और अभी तो ये शुरुआत है चाहे भूपेश कंटेनर लगाए या टैंक बुलवा ले प्रदेश के युवा आपसे डरने वाले नहीं है अपने हक की लड़ाई लड़ने प्रदेश का कोई नौजवान इस कायर सरकार से डरने वाला नहीं है,यह महाआंदोलन में सरकार की विफल पुलिस व्यवस्था से यह भी संदेश मिलता है कि भूपेश बघेल की तानाशाही का समय समाप्त हो चुका है,जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का प्रण कर लिया है,आगे डॉक्टर किशोर ने कहा भाजपा प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेगी।
देखें वीडियो



.jpeg)