ढांक में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में 2 हजार लीटर क्षमता का नया बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) मशीन का स्थापना किया गया शामिल हुए कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर - sanskar.live

Hot




अगस्त 25, 2022

ढांक में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में 2 हजार लीटर क्षमता का नया बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) मशीन का स्थापना किया गया शामिल हुए कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर


संवाददाता बद्री प्रसाद दुबे की रिपोर्ट

झलप | ग्राम ढांक में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में 2 हजार लीटर क्षमता का नया बीएमसी (बल्क मिल्क कूलर) मशीन का स्थापना किया गया। इस संबंध में बुधवार को स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर  श्री निलेश कुमार क्षीरसागर शामिल हुए। जिला कलेक्टर ने समारोह को संबोधित किया तथा दुग्ध उत्पादक समितियों के कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्होंने ने महिला समूहों कि प्रशंसा करते हुए आगामी योजनाओं के बारे में बताया । कलेक्टर ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद योजना में महासमुंद जिले को दुग्ध उत्पादों के लिए चयनित किया गया है। समरोह की अध्यक्षता सरपंच ढांक देवा नायक ने की। विशेष अतिथि के तौर पर उप महाप्रबंधक छग राज्य दुग्ध महासंघ रायपुर डॉ. शुभांकर नंदा, अध्यक्ष छग दुग्ध उत्पादक किसान संघसाद राम पटेल, चैन सिंह पटेल, लक्ष्मी प्रसाद नायक, अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, सचिव बाबूलाल यादव, नंदबिहारी पटेल, हलधार यादव, परसू यादव व समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer