ग्राम कोटवारों को उनके कार्य एवं पुलिस के प्रति उनके दायित्वों की दी गई जानकारी - sanskar.live

Hot




अगस्त 25, 2022

ग्राम कोटवारों को उनके कार्य एवं पुलिस के प्रति उनके दायित्वों की दी गई जानकारी

महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल(भापुसे) के निर्देश पर ली गई मीटिंग



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर* /जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमान भोजराम पटेल(भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों से आगामी तीज त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए बैठक कर चर्चा कर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना होने के संबंध में निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपुजे एव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा  श्री विनोद मिंज के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पिथौरा श्री राकेश खुटेश्वर के तत्वाधान में आज दिनांक 25-8-22 को क्षेत्र के कोटवारों की मीटिंग आहूत कर बैठक की शुरुआत ग्राम की समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई


, जिसमें ग्राम कोटवारों को उनके कार्य तथा पुलिस के प्रति उनके दायित्वों के सबन्ध में बताया गया साथ गांवो में बाहर से आये व्यक्तियों की मुसाफिर रजिस्टर दर्ज करने एवं गांव में किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर थाना को तत्काल जानकारी देने गांव की माहौल पर नजर रखने, बदमाश व्यक्तियों पर नजर रखने एवं गांव में किसी भी प्रकार की होने वाली अपराध की जानकारी रखते हुए थाना को  तुरंत सूचना देने कहते हुए गांवो में तीज त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में  सभी कोटवारों को सायबर क्राइम,यातायात नियम,महिला सबंधी अपराध तथा अन्य विधिक जानकारी दी गई


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer