महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आदिवासी ध्रुव गोंड समाज सिरपुर परिक्षेत्र के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिरपुर में आयोजित कार्यक्रम में रैली निकाली गई।प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी एवम सोनाखान के राजा शहीद वीर नारायण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के दुवारा एक तीर एक कमान-आदिवासी एक समान के उदघोष के साथ समाज के युवक -युवतियां आदिवासी परिधान , तीर कमान ,आदिवासी गीतों के साथ झूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँची
भारी बारिश के बावजूद लोगो मे उत्साह देखा गया।सामाजिक उद्बोधन के दौरान समाज प्रमुखों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के दुवारा घोषित तिथि बाद लोगो मे इस महापर्व के प्रति लोगो मे उत्साह दिखाई दिया है।यह पर्व विश्व स्तरीय दर्जा दिया जाना बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि अमर अरुण चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति विलुप्त होती जा रही है इसलिए आदिवासी संस्कृति का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है।इस हेतु युवक युवतियों में जागरूकता लाने की आवश्यकता है।जिससे आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से परिचित हो सके।
अध्यक्ष रामप्रसाद ध्रुव ने समाज के लोगो अपील किया कि शिक्षा,एकता,एवम संगठित होकर समाज का सहयोग करे।सभा को अजयमंगल सिह ध्रुव (जनपद सदस्य)ललित ध्रुव (सरपंच)खोरबाहरा राम ध्रुव ( पूर्व जनपद याद),दिवाकर सिह ठाकुर प्राचार्य,मनराखन ठाकुर ने भी संबोधित किया।लोगो के स्वस्थ मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ अंचल के सुप्रसिद्ध सुवा दल जय गौरी गौरा सुवा परिवार छपोराडीह एवम पिंजरा के सुवा दल कुसमुंद का कार्यक्रम रखा गया।सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लुत्फ उठाया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील नेताम,जयलाल ध्रुव,रूपसिंह ध्रुव,परदेशी राम ध्रुव,पंचराम ध्रुव,शिव कुमार ध्रुव,कुमार ध्रुव,लीलक राम ध्रुव, थनवार यादव, राधेलाल सिन्हा ,हीराराम ध्रुव,भोला चौधरी, चरण सिंह ध्रुव,भावसिंह ध्रुव,किसलाल ध्रुव,खुमान सिह ध्रुव,संतोष ध्रुव,कुबेर ध्रुव,मिलु ध्रुव,चतुर मरकाम,बिसौहा ध्रुव,सोहन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल ध्रुव आदिवासी ध्रुव गोंड समाज संचालक ने किया।



