ग्राम सपोस एक ही दिवस में सर्वाधिक 650 लोगो को कोविड टीकाकृत किया गया - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 06, 2022

ग्राम सपोस एक ही दिवस में सर्वाधिक 650 लोगो को कोविड टीकाकृत किया गया


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आज ग्राम पंचायत सपोस, विकासखण्ड पिथौरा, सेक्टर भीथीडीह में कोविड टीकाकरण महाअभियान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल एवं सेक्टर चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल सिंघल के मार्गदर्शन में किया गया. जिसमे ग्राम पंचायत सपोस के सरपंच श्रीमति बबिता किशोर बघेल के अथक प्रयास एवम सहयोग से गाँव के 650 हितग्राहियों को टीकाकृत किया गया। इस कोवीड टीकाकरण महाअभियान कार्यक्रम का संचालन भिथीडीह सेक्टर सुपरवाइजर श्री आर. के अवस्थी जी द्वारा किया गया जिनके दिशा निर्देश मे टीकाकरण द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों को वैक्सीन लगाया गया।


टीकाकरण दल में श्री ललेश कुमार साहू, श्री. कमलेश्वर गिरी, श्री खिलेश सिन्हा, श्री रोहित साहू श्रीमति गीता जोशी, श्रीमति नगीना सिदार, श्रीमति विनिता दीवान, कु· तुलसी चौहान, कु. नम्रता नंद सभी का कार्य सराहनीय रहा।