स्कूली बच्चों को बाल अपराध , सायबर संबंधित ठगी से बचने, यातायात संबंधित दी गई जानकारी
महासमुंद /बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव के निर्देशानुसार व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में महासमुन्द जिला के विभिन्न स्कूलों में खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसके तहत मोहगॉव और कोल्दा (थाना खल्लारी)स्कूल में*खाकी के रंग स्कूल के संग* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी श्री अशोक वैष्णव के निर्देश पर लगाया गया,
जिसमे प्रआर .महेश डहरिया, महिला आरक्षक हेमलता साहू द्वारा बच्चों को शिक्षा गुड टच बैड टच मोबाईल के उपयोगिता व बालमित्र चेतन साहू द्वारा स्कूली छात्राओं को बाल अपराध , सायबर संबंधित ठगी से बचने, यातायात संबंधित जानकारी, एटीएम धोखाधड़ी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई , एवं परिवहन के संबंध में जानकारी, व अन्य समस्या के लिए डायल 112 व थाना को सूचित करने को अवगत कराया गया
साथ ही कोल्दा स्कूल के शिक्षक एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों, फलदार वृक्ष के पेड़ों का रोपण कर कोई भी अतिथि आने पर भेंट कर पर्यावरण की संरक्षण एवं वृक्षो की उपयोगिता बताकर पर्यावरण की संरक्षण करने की जानकारी देते है।कार्यक्रम में आरक्षक तीरथ देशमुख स्कूल के शिक्षक सम्मिलित रहे।




.jpeg)