प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था
जिला स्तर में चयनित बच्चे गरियाबंद क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ महासमुंद जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 14 जुलाई को पिथौरा के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ इस जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बालक बालिकाएं जिनकी उम्र 14,17, 19 वर्ग में शामिल हुए हैं इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन गरियाबंद में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें महासमुंद जिले के सभी विकासखंड के 320 खिलाड़ी 40 शिक्षक सम्मिलित हुए हैं




.jpeg)