गुरु पूर्णिमा पर थानेश्वर मंदिर में महर्षि वेदव्यास पूजन के साथ गुरुजनों का सम्मान
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /थानेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया महर्षि वेदव्यास के पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ गुरु पर्व भजन कीर्तन आध्यात्मिक सत्संग और शिक्षकों के सम्मान के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया !
स्थानीय थानेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है इसी कड़ी में आज आयोजित कार्यक्रम में आचार्यों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ महर्षि वेदव्यास का पूजा पाठ विधि विधान से किया गया इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद और सेवानिवृत्त शिक्षक अक्रूर साहू तथा शिक्षा विभाग में कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक शारदा प्रसाद तिवारी का थानेश्वर मंदिर सेवा समिति द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया !
इस अवसर पर भक्ति संगीत एवं आध्यात्मिक प्रवचन का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश दीक्षित आभार प्रदर्शन पंडित कृष्ण कुमार शर्मा के द्वारा किया गया उक्त आयोजन में मुख्य रूप से गुरुचरण सिंह सलूजा, उमेश दीक्षित, सतीश शर्मा ,श्याम लाल पटेल, आत्माराम गजेंद्र ,राजेंद्र अग्रवाल,पंडित कृष्ण कुमार शर्मा, मेवालाल दुबे ,जसबीर अजवानी ,विजय निषाद, तेज कुमारी निषाद, हीरा पटेल, शगुन देवी ,पुनीत राम डडसेना, युवराज चौहान, जितेंद्र जयसवाल, प्रियंका सोनी , श्रेष्ठा अग्रवाल, श्रीमती प्यारी देवी सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे



.jpeg)