बोलबम कांवड़िया संघ पिथौरा हरियाणा के महादेव आर्ट कला झांकी दिखाएंगे जौहर - sanskar.live

Hot




जुलाई 14, 2022

बोलबम कांवड़िया संघ पिथौरा हरियाणा के महादेव आर्ट कला झांकी दिखाएंगे जौहर

बोलबम कांवड़िया संघ पिथौरा हरियाणा के महादेव आर्ट कला झांकी दिखाएंगे जौहर


ड्रोन के द्वारा कावड़ियों पर रास्ते मे पुष्प वर्षा भी की जाएगी



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/पिथौरा क्षेत्र की सुप्रसिद्ध बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित कांवर यात्रा में इस बार हरियाणा की भव्य झांकी महादेव आर्ट ग्रुप शोभा बढ़ायेगी,  बोल बम कांवरिया संघ पिथौरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि बोलबम कांवरिया संघ के द्वारा भव्य झांकी कार्यक्रम हरियाणा के कलाकार महादेव आर्ट ग्रुप सिरसा के कलाकार कांवरिया यात्रा के साथ झांकी प्रस्तुत करेंगे उक्त झांकी में हरियाणा से आये 14 कलाकार झांकी निकाल कर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे साथ ही  ड्रोन के द्वारा कावड़ियों पर रास्ते मे पुष्प वर्षा भी की जाएगी।


उल्लेखनीय हो कि सावन माह में हर वर्ष  पिथौरा कावड़ यात्रा से हजारों भक्त शिव मंदिर में जल चढ़ाने पैदल जाते है जिनका जगह-जगह भक्तो के द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाता है एवं रस्ते भर विश्राम करने व जलपान की व्यवस्था विभिन्न सामाजिक दल व संगठनों के लोगों  द्वारा की जाती है  ज्ञात हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवरिया यात्रा 23 जुलाई शनिवार को पिथौरा से देवपुर जल भरने जाएगी जिसके बाद जल भरकर वापस पिथौरा कर विश्राम करेगी। एवं 26 तारीख को सिरपुर गंधेश्वर मंदिर में जल चढ़ाएंगे।।

देखें वीडियो







Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer