सरायपाली आयुष साहू की रिपोर्ट / भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी 24 अगस्त को बेरोजगारी भत्ता एवं बेरोजगारी जैसे ज्वलन्त मु द्दों को लेकर युवा मोर्चा द्वारा सीएम हाउस का घेराव किया जाना है।
जिसके लिए आज पोस्टर वार कार्यक्रम किया जाना तय हुआ था इसी कड़ी में आज भाजयुमो सरायपाली मण्डल द्वारा पोस्टर वार महाभियान का कार्यक्रम सरायपाली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री दुष्यन्त नायक, जिला मंत्री मयंक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी(यूट्यूब ) गौरव शर्मा,मण्डल अध्यक्ष सोनू पाढ़ी, महामंत्री नीरज अग्रवाल, महामंत्री अजय नंद , उपाध्यक्ष आयुष साहू,मंत्री उपेंद्र नायक,मंत्री वीरेंद्र पटेल मीडिया प्रभारी किशन जायसवाल,शिवम गंभीर,साहिल, सुभाष प्रधान,खगेस , नरेस सोनी ,रिंकू आदि उपस्थित थे
