पठियापाली गाँव में छ ग शासन वन विकास निगम के अध्यक्ष द्वारा किया गया गौरव पथ एवं सी सी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन - sanskar.live

Hot




जुलाई 15, 2022

पठियापाली गाँव में छ ग शासन वन विकास निगम के अध्यक्ष द्वारा किया गया गौरव पथ एवं सी सी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन



बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चन्द्राकर :- महासमुंद जिला अंतर्गत बसना ब्लॉक के ग्राम पटिया पाली में छत्तीसगढ़ शासन वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह के मुख्य अतिथि में तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह सलूजा की अध्यक्षता में एवं इस्तियाक खैरानी, तनवीर सईद , श्रीमती मंदाकिनी साहू के विशेष आतिथ्य में सीसी रोड निर्माण एवं गौरव पथ निर्माण का भूमि पूजन किया गया। एक किलोमीटर अनुबंध राशि 57.61 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं गौरव पथ के भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।




   कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसरपंच त्रिलोचन भोई, पंच श्याम नाग, शांतिलाल सोनी, कैलाश प्रधान, सुबेसिंह सिदार,टीकाराम नायक, मनोहर सिंह जगत गौंटिया उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह के कर कमलों से वन विभाग के द्वारा पौधा वितरण भी किया गया। जिसमें शिवकुमार डडसेना, शिवराज चौहान, जलकोट के सरपंच पंच सहित राजेन्द्र साहू, अजय जगत, शांतिलाल सोनी, कैलाश प्रधान आदि ग्रामीणों को पौधा वितरण  किया गया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer