आरंग संस्कार न्यूज़ देव पटेल/ आरंग रविवार को छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के बैनर तले प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी मीटिंग पटेल विद्या मंदिर रायपुर में आयोजित हुआ। जिसमें समाज के कक्षा 10 वी 12 वी में उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान करने तथा प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने समाज का अलग वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं आरंग निवासी प्रदेश महासंघ के कर्मचारी प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल ने बताया वेबसाइट के माध्यम से पूरे प्रदेश के मरार पटेल समाज के कर्मचारियों का ऑनलाइन गणना कर जिला वाइज डाटा तैयार किया जाएगा साथ ही विद्यार्थियों को सतत कैरियर गाइडेंस प्रदान किया जाएगा। वेबसाइट में सामाजिक गतिविधियों के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा वैवाहिक डाटा उपलब्ध कराने की योजना भी है।इस मौके पर कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लिलार पटेल ने कहा कर्मचारी प्रकोष्ठ विभिन्न उद्देश्यों को लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है।वर्तमान समय को देखते हुए सामाजिक विकास में टेक्नोलॉजी का उपयोग बहुत आवश्यक हो गया है।समाज विकास में टेक्नोलॉजी का उपयोग मिल का पत्थर साबित होगा।इसी उद्देश्य को लेकर वेबसाइट बनाया जा रहा है। वहीं बैठक में प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ से संतोष पटेल, पीताम्बर पटेल, श्रीमती तारा पटेल, श्रीमती उर्वशी पटेल, पतिराम पटेल, शेखर पटेल, भूपेंद्र पटेल, जगदीश पटेल, हरिप्रसाद पटेल, भुनेश्वर पटेल, चित्रसेन पटेल, दिलीप पटेल, नरेश पाटिल, दीपक पटेल, राकेश पटेल, सूर्यकांत पटेल, नागेश्वर पटेल, राजेश कुमार पटेल, शत्रुघ्न पटेल, चंद्रशेखर पटेल, मदनमोहन पटेल, सुनील कुमार पटेल,रामदयाल पटेल सहित प्रदेश भर के अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
जुलाई 24, 2022
मरार पटेल समाज करेंगे समाज विकास में टेक्नोलॉजी का उपयोग,बनाएंगे समाज के लिए अलग वेबसाइट
Tags
# आरंग#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
आरंग#
लेबल:
आरंग#
