संसदीय सचिव के प्रयासों ने दिखाया कमाल बागबाहरा में सिविल कोर्ट खुलने का मार्ग हुआ प्रशस्त
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ बागबाहरा में खुलने वाले व्यवहार न्यायालय का मार्ग छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रयासों से प्रशस्त हुआ.
शीघ्र ही बागबाहरा में व्यवहार न्यायालय की स्थापना हो जाएगी.
बता दे महासमुंद जिले का बागबाहरा विकास खंड क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़ा है और यहां निवास करने वाली की जनता को न्यायालय के कार्यों के लिए महासमुंद तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। जिसके चलते उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। और इन्हीं परेशानियों के चलते लंबे समय से बागबाहरा में सिविल कोर्ट की मांग की जा रही थी।
संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव का भागीरथ प्रयास*
लेकिन सिविल कोर्ट खुलना इतना आसान नहीं था.
आज हम आपको संसदीय सचिव श्री यादव के भागीरथ प्रयास के विषय में बताते हैं-
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जब संसदीय सचिव श्री यादव के समक्ष सिविल कोर्ट की मांग रखी तो उन्होंने जनता की मांग को सर्वोपरि रखते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल पत्र लिखा। जिसे तत्काल मुख्यमंत्री जी के द्वारा विधि विभाग को और विधि विभाग के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय को प्रेषित कर दिया गया।
क्षेत्र की जनता और राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए पत्र को माननीय हाईकोर्ट के द्वारा गंभीरता से लिया गया और बागबाहरा में सिविल कोर्ट खोलना स्वीकृत करते हुए सिविल कोर्ट के लिए आवश्यक पदों की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया।
माननीय हाई कोर्ट के द्वारा भेजे गए पत्र के विषय में जैसे ही संसदीय सचिव श्री यादव को चला वे तत्काल इस काम में जुट गए और श्री यादव के प्रयासों से तथा राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वित्त मंत्री व विधि विधाई मंत्री की अनुशंसा से शासन के बजट में शामिल कराया गया।
तत्पश्चात बजट में शामिल उक्त पदों की स्वीकृति माननीय उच्च न्यायालय को प्रेषित कर दी गई है।
बता दें बागबाहरा में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के न्यायालय की स्थापना हेतु जिन पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है उसमें सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 , स्टेनोग्राफर- 3, प्रस्तुतकार, निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक आदेशिका लेखक एवं भृत्य के पदों की स्वीकृति मिली है।
इस प्रकार अब शीघ्र ही बागबाहरा क्षेत्र की जनता को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और उनके लाडले विधायक के प्रयासों के चलते बहुप्रतीक्षित व्यवहार न्यायालय की सौगात क्षेत्र की जनता को प्राप्त होगी।

.jpeg)