पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ 25 जुलाई से प्रस्तावित 5 दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों के प्रति छ.ग. सरकार की हठधर्मिता का पुरजोर विरोध करते हुए सभी कर्मचारी संगठनों ने पाँच दिवसीय हड़ताल को शतप्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इसके पहले 29 जून को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करते हुये कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सरकार को चेताया था कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो 25 जुलाई से पाँच दिवसीय हड़ताल की जायेगी। फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कहा कि इस आंदोलन के बाद भी यदि मांगे पूर्ण नहीं की गयी तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये बाध्य होगा। ज्ञात हो कि छ.ग. के अधिकारी कर्मचारी केंद्र सरकार के समान 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता की मांग कर रहे है। फेडरेशन के बैठक में अध्यक्ष उमेश दीक्षित , यू.के. दास, रोहिणी देवांगन, लेखराम साहू, पिताम्बर डड़सेना, मुकेश साहू, पुनीत सिन्हा, तुलसीराम पटेल, डी.एन. पटेल, संतोष साहू, छबिलाल पटेल, अमित अवस्थी, दुष्यंत यादव, चंदर साहू, अंतर्यामी प्रधान, सुशील कुमार प्रधान, लोकनाथ पटेल, उमेश दीवान, नरेंद्र वैष्णव, हरिहर यदु, डोलामणि साहू, नितेश साहू, आर.के.पटेल सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जुलाई 21, 2022
25 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी को लेकर फेडरेशन ने आंदोलन को लेकर बनायी रणनीति
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
