बागबाहरा कोमाखान संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /कोमाखान रेलवे स्टेशन स्थित मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम घोयना बाहरा में माल रेक पॉइट में क्लिंकर परिवहन हेतु जो स्वीकृति दी गई है उसे निरस्त करने की मांग जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अलका चंद्राकर ने की है पर्यावरण प्रदूषण मंडल रायपुर द्वारा जो अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है वह संदेह के घेरे में है ना तो कोई अधिकारी द्वारा स्थल मुआयना किया गया है न हीं आसपास के रहवासी जो कि अधिकांश आदिवासी वर्ग से हैं उनकी राय ली गई है ऐसा लगता है परिवहन ठेकेदार से मिलीभगत करके कार्यालय में बैठकर पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है जमीनी हकीकत यही है सीमेंट क्लिंकर लोडिंग अनलोडिंग होने से आसपास के कृषि योग्य भूमि बंजर हो जाएगी साथ ही आसपास के रहवासियों का जीना दूभर हो जाएगा उनके स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा साथ ही वायु प्रदूषण मानक स्तर से ऊपर हो जाएगा स्वीकृति स्थल के पास आदिवासी बालक कन्या छात्रावास थाना स्कूल एवं घनी आबादी है पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सभा के विरोध के बावजूद मोटी रकम लेकर फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है जिसकी चर्चा जोरों पर है पूर्व में भी सर्व आदिवासी समाज द्वारा भी इसका विरोध दर्ज कराया गया है हजारों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले क्लिंकर परिवहन पर तत्काल रोक लगाने हेतु कलेक्टर महोदय और अनुविभागीयअधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया है मांग पूरी ना होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की व्यापक तैयारी की जा रही है जिसके लिए शासन-प्रशासन स्वयं जिम्मेदार हैं ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच गोरख यादव मनोहर ठाकुर नरेश चंद्राकर दुबे साहू नितिन जैन उमा सोनी तूफान दीवान सहित ग्रामीण महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे
जून 30, 2022
क्लिंकरपरिवहन बंद न होने पर धरना प्रदर्शन ,: अलका चंद्राकर
Tags
# बागबाहरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
बागबाहरा#
लेबल:
बागबाहरा#
