निर्जला एकादशी के दिन मारवाड़ी महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया विभिन्न फलों का शर्बत - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 11, 2022

निर्जला एकादशी के दिन मारवाड़ी महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया विभिन्न फलों का शर्बत



संतोष गुप्ता संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट


पिथौरा संस्कार न्यूज़/ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा पिथौरा के द्वारा वन विभाग दुर्गा माता मंदिर के पास विभिन्न फलों के जूस  शर्बत  का वितरण किया     अध्यक्ष क्षमा  गोयल ने बताया कि किसी राहगीरों को या अन्य को जल पिलाना पुण्य  का कार्य होता है फिर जेठ माह की निर्जला एकादशी  के दिन इसे और भी पुण्य माना गया है ।  तपती दोपहरी में जल पीकर राहगीरों ने गर्मी से राहत पायी  और महिलाओं के इस पुनीत कार्यों की सराहना की । महिलाओं ने   राहगीरों को  ठंडा   शर्बत ,लीची जूस ,पाइनएप्पल जूस लस्सी, रसना आदि का वितरण  किया । 

     इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती क्षमा गोयल सचिव श्रीमती खुशबू अग्रवाल कोषाध्यक्ष रानू अग्रवाल उपाध्यक्ष अंजू अग्रवाल , आशा अग्रवाल , विनीता गोयल ममता अग्रवाल मंजू अग्रवाल  उपस्थित थे ।