रामदर्शन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डांस एवं ड्राइंग प्रतियोगिता समर कंपीटिशन का आयोजन किया गया
पिथौरा संस्कार न्यूज़ /रामदर्शन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डांस एवं ड्राइंग प्रतियोगिता समर कंपीटिशन का आयोजन किया गया। जहा क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर की। इस दौरान उपस्थित यू पी एस सी में सलेक्टेड इशु अग्रवाल ने उपस्थित छात्रों को मार्गदर्शन देते हुवे कहा की सफल जीवन के लिए शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और इस कंपीटिशन के दौर में हमे अधिक से अधिक समय शिक्षा को देना होगा तभी हम किसी बड़े लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायको अतिथियों व पालकों ने रामदार्शन पब्लिक स्कूल के आधुनिक व्यवस्थाओं को देखकर क्षेत्र के बच्चो के शिक्षा के लिए आधुनिक शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार बताया। प्रथम दिवस नित्य प्रतियोगिता में सीनियर विजेता वनन्या अग्रवाल द्वितीय गीतांजलि साहू व तृतीय आराध्या शर्मा रही व जूनियर में चेहक पोष्टे द्वितीय आरूही तांडी व तृतीय सौर्य सिंघानिया रही। द्वितीय दिवस चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम वनन्न्या अग्रवाल द्वितीय खुशबू पटेल व तृतीय भारतीय नायक जूनियर में प्रथम शुभम साहू व द्वितीय स्थान पर नम्रता पटेल रही। विजेता प्रतिभागियों को शंकर अग्रवाल ईशु अग्रवाल सविता डे शुकांती नायक प्रवीण प्रवाह अमृता श्रीवास्तव अंकित शर्मा ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया
वीडियो देखें