महासमुंद संस्कार न्यूज़/ सर्व आदिवासी समाज द्वारा 17 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन को प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ महासमुंद ने अपना समर्थन देते हुए आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है।प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ महासमुंद के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल व जिला सचिव तेजराम चौलिक ने इस आंदोलन के सम्बंध में समर्थन के साथ ही आंदोलन में शामिल होने की घोषणा करते हुए विज्ञप्ति जारी की है। आगे बताया कि आदिवासी समाज की मांग संवैधानिक रुप से जायज है वर्तमान में अनुसूचित जाति व जन जातियों पर अत्याचार बढ़ा है।जिस पर सरकार ध्यान नही दे रही है। बल्कि आरोपियो को सरकारी सरंक्षण देते हुए बचाया जा रहा है।ज्ञात हो कि आदिवासी समाज 9 स्थानीय व 3 प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर यह प्रदर्शन कर रही है। जिसमें आदिवासी समाज के साथ हो रही अत्याचार प्रताड़ना के अलावा महासमुंद जिला में जेल अभिरक्षा में सतनामी समाज के बिछिया निवासी युवा की मौत का मामला व बगईजोर में पुलिस सर्चिंग के दौरान झुमाझटकी के कारण जमुना रात्रे की मौत होने की घटना को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।
इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल ने सभी विकासखंड अध्यक्षो को विकासखंडवार जिम्मेदारी भी प्रदान की है - बागबाहरा अध्यक्ष तरुण व्यवहार , महासमुंद ब्लाक अध्यक्ष चित्रकुमार भारती, बसना ब्लाक अध्यक्ष मनोज गहेरवाल , सरायपाली ब्लाक अध्यक्ष मोहित रात्रे ,पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष मोतीलाल जांगड़े नेतृत्व करेंगे। साथ ही जिला के लिए तेजराम चौलिक और तरुण व्यवहार सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष भीखम ठाकुर से समन्वय बनाकर नेतृत्व करेंगे।सामाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।
