प्राथमिक शाला गोंगल में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में बच्चो की दक्षता का किया गया आंकलन - sanskar.live

Hot




अप्रैल 05, 2022

प्राथमिक शाला गोंगल में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में बच्चो की दक्षता का किया गया आंकलन

प्राथमिक शाला गोंगल में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में बच्चो की दक्षता का किया गया आंकलन



महासमुन्द संस्कार न्यूज़ /शा.प्राथमिक शाला गोंगल में अंगना म शिक्षा मेला आयोजित किया गया जिसमें माताओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण एवं माताओं द्वारा मां सरस्वती की  छायाचित्र पर पुष्प अर्पण एवं तिलक वंदन कर किया गया तत्पश्चात शिक्षक श्री लुकेश्वर सिंह ध्रुव द्वारा समस्त अतिथिगण का स्वागत वंदन कर अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के बारे में माताओं को विस्तारपूर्वक बताया गया अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चो को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान कर सीखाना है जिसमें 9 काउंटर बनाकर 5 साल से 8 साल के बच्चो को अलग अलग गतिविधियो से अवगत कराया गया एवं सभी बच्चों को क्रम से गतिविधि को कराया गया इस मेले में गांव की माताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया अब ये माताएं अपने बच्चो को घर पर ही आसानी से सीखा सकते है | स्मार्ट माता के लिए श्रीमती सावित्री ध्रुव का चयन किया गया उद्बोधन में समस्त अतिथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शुभकामनाये दी | कार्यक्रम  में फूलबाई मिरी उपसरपंच,श्रीमती विमला ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,श्रीमती लीला पटेल मितानिन, उत्तरा पटेल,भागवती मिरी, मुकेश्वरी साहू,मंदाकिनी ध्रुव,बसंती साहू,बुधियारिन गिलहरे,चन्दरमती पटेल,ज्योति साहू,उत्तरा पटेल,रामहीन ध्रुव,निमेश्वरी पटेल,मेदनी ध्रुव,शिवकुमार प्रधान अतिथि शिक्षक  एवं गांव की माताएं  उपस्थित थे |

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer