मनरेगा कर्मियों के साथ विश्वासघात हुआ है अलका चंद्राकर - sanskar.live

Hot




अप्रैल 05, 2022

मनरेगा कर्मियों के साथ विश्वासघात हुआ है अलका चंद्राकर




बागबाहरा संस्कार न्यूज़ /छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर बागबाहरा ब्लॉक के मनरेगा अधिकारी कर्मचारी अपनी 2 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं धरना को समर्थन देने अलका चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत नरेश चंद्राकर दुबे लाल साहू रमेश पटेल डाली ध्रुव धरना स्थल पर पहुंचे अलका चंद्राकर ने  धरना रत मनरेगा अधिकारी कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार लबरा सरकार है उन्होंने सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए 36 घोषणाएं गंगाजल की कसम खाकर किया किंतु हकीकत आज आपके सामने हैं मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने सही ग्रेड वेतनमान देने के वादे से भूपेश सरकार मुकर रही है जिसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ के मनरेगा कर्मचारी अधिकारी को धरना आंदोलन करना पड़ रहा है



 मनरेगा कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा कोरोना काल  में अपनी जान हथेली पर रखकर जो सेवा किए हैं उसे सरकार भूल रही है आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था विकास की अहम कड़ी मनरेगा के कर्मचारी अधिकारी हैं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विभाग चाहे वन विभाग आंगनबाड़ी मितानिन विद्युत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलनरत हैं सरकार एक तरफ कहती है कि हमने 3 साल में 500000 युवाओं को नौकरी दी है डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण किया है तो दूसरी तरफ सभी विभाग के कर्मचारी नियमितीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं जो कि सरकार के झूठा चेहरा को सामने लाती है अलका ने कहा कि हम सब आपके लड़ाई में हमेशा आपके साथ हैं कार्यक्रम को नरेश चंद्राकर दुबे लाल साहू ने भी संबोधित किया इस अवसर पर खूबचंद वर्मा जी जिला अध्यक्ष मनरेगा कर्मचारी महासंघ हेमराज साहू ब्लॉक अध्यक्ष रोजगार सहायक  मिनेंद्र अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष मनरेगा कर्मचारी महासंघ संदीप साहू डोमार यादव दिव्या सोनी पूजा पांडे लीना साहू अंजना मंडल तकनीकी सहायक रमेश राजेश तांडी लुभान चंद्राकर आदि सैकड़ों मनरेगा के कर्मचारी अधिकारी आंदोलन स्थल पर थे




Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer