पांड़ेपाली में अंगना म शिक्षा माता उन्मुखीकरण मेला का आयोजन हुआ
पिथौरा संस्कार न्यूज़/ दिनांक 06/04/2022 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय पांड़ेपाली संकुल केंद्र सोनासिल्ली में अंगना म शिक्षा माता उन्मुखीकरण मेला आयोजित किया गया जिसमें ग्राम की माताओं ने हिस्सा लिया । संकुल समन्वयक श्री भुखन प्रसाद जोशी एवं उपस्थित माताओं के द्वारा माँ सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित,तिलक वंदन कर किया गया। प्रधान पाठक श्री राधेश्याम पटेल ने अतिथि एवं माताओं के स्वागत वंदन कर अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से माताओं की क्षमता वृद्धि कर शिक्षा में सहभागिता प्राप्त करना है। आप सभी माताएं अपने घर आंगन में रहकर विविध घरेलू सामग्रियों की मदद से बच्चों को खेल खेल में जोड़ घटाव, अभिव्यक्ति कौशल, कविता, कहानी, वर्गीकरण कर पढ़ना, बोलना, लिखना सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन कर सकती हैं। संकुल समन्वयक श्री भुखन प्रसाद जोशी ने कहा कि माता पिता ही बच्चे का प्रथम और असली गुरु हैं । माताएं अपने बच्चों को बहुत से ज्ञान घर पर ही दे सकती हैं । शिक्षिका श्रीमती रोमीन रजक एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती रूपा निराला ने माताओं को प्रशिक्षण देते हुए सरल तरीके से बच्चों को सिखाने के लिए घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री का उपयोग करते हुए एवं लूडो, सांप-सीढ़ी आदि के माध्यम से प्रभावी तरीके से घर पर ही छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ने की विधि बतलायी, जिससे महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। श्रीमती पदमा नेरोजी को स्मार्ट महिला के रूप में चयन कर सम्मानित किया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांव की मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती दशमोती, मधुमती, संजीता, कुंती बांधे, भूमिका रावल, रायमोती, सविता भोई, चन्द्रमोती, पदमा, जमुना, सुमति यादव , नुवादई भोई एवं श्रीमती सुलोचना आदि उपस्थित थे ।

.jpeg)