महासमुंद संस्कार न्यूज़ /खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने द्व सेक्टर प्रभारी उषा पटेल जी, अग्नि चंद्राकर जी सहित पिथौरा महासमुन्द टीम के जिला सदस्य बसंता ठाकुर, श्याम सेन, पिताम्बर यादव, थनवार यादव, विजय बांदे, संतोष बंजारे, राजू सभी दिग्गजों ने पूरी टीम सहित प्रदेश के भूपेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को सामने रखकर चुनाव जीतने झुरानदी सेक्टर के झुरानदी, भोरमपुर, कोहलाटोला, लंजिया टोला, बाई कटोरी, बघमर्रा पोलिंग बूथ मे दमखम लगा पूरी ताकत झोंक दी है। महासमुन्द जिला पंचायत अध्यक्ष, झूरानदी सेक्टर प्रभारी उषा पटेल जी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश की जनता से सुझाव लेकर जन-घोषणा पत्र तैयार किया और किसानों की ऋणमुक्ति और 2500 रुपए में धान खरीदी 10 दिनों के भीतर करने का वादा करके आई कांग्रेस सरकार ने अपना वादा निभाया है। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार ना केवल सर्वांगीण विकास बल्कि प्रदेशवासियों को आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है। खैरागढ़ उपचुनाव में महंगाई के मुद्दे में महिलाओं का भरपूर साथ मिल रही है रोज बढ़ रहे गैस सिलेंडर पेट्रोल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त हो चुकी है। वो कांग्रेस के समर्थन में खड़ी है।
झूरानदी क्षेत्र मे चुनाव प्रचार करते हुए बीज निगम अध्यक्ष, झूरानदी सेक्टर प्रभारी अग्नि चंद्राकर जी ने कहा कि नए जिले की सौगात के साथ भारी मतों के अंतर से कांग्रेस जीत रही है। भूपेश है तो भरोसा है यह बात के साथ जनता पूरा भरोसा हम पर दिखा रही है।
