शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक इंग्लिश विद्यालय में पेयजल की समस्या - sanskar.live

Hot




अप्रैल 05, 2022

शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक इंग्लिश विद्यालय में पेयजल की समस्या


संबंधित विभाग में सूचना के बावजूद अबतक समस्या का निराकरण नहीं




पिथौरा/ शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक इंग्लिश विद्यालय पिथौरा इस विद्यालय परिसर में कक्षा पहली से आठवीं तक लगभग 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है यह विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में संचालित है । गौरतलब है कि वर्तमान में विद्यालय परिसर में उपलब्ध नलकूप पूर्णतः पट चूका है अतएव पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे मध्यान्ह भोजन, पेयजल एवं शौचालयों के उपयोग हेतु विद्यार्थियों व शिक्षकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। इसकी सूचना शाला विकास समिति द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा गया है बावजूद भी पेयजल की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है । शाला विकास समिति द्वारा प्रशासन से अपील किया गया है कि इस विद्यालय में शीघ्र नया बोर खनन कर जल की आपूर्ति किया जाए। यह विद्यालय पुराना कन्या शाला भवन में संचालित है। सूचना के बावजूद समस्या का निराकरण न हो पाना चिंतनीय है ।




Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer