ब्लड बैंक खोलने की मांग साथ गांवों में रक्तदान शिविर आयोजित करने अपील - sanskar.live

Hot




अप्रैल 05, 2022

ब्लड बैंक खोलने की मांग साथ गांवों में रक्तदान शिविर आयोजित करने अपील

बागबाहरा /आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं,लेकिन लगातार ब्लड की समस्या बागबाहरा क्षेत्र के लोगों को होने लगा है, जिले के हॉस्पिटलों में ब्लड बैंक स्टोरेज की व्यवस्था शासन के द्वारा सुविधाएं तो किए गए हैं, लेकिन (ब्लॉक) बागबाहरा में हो रही रक्त की कमी को हमारी संस्था कुछ नही कर पा रही क्योकि इसकी वजह ब्लड बैंक  स्टोरेज नही है और जिला अस्पताल महासमुंद में भी रक्त की पूर्ति सही मात्रा में नहीं हो पा रहा है। (जनपद उपाध्यक्ष श्री भेखलाल साहू) जी का भी बहुत सहयोग और योगदान रहा है , लेकिन रक्तदान करने के लिए 60 से 70 किलो मीटर की दूरी तय करके रक्तदान के लिए महासमुंद जाना पड़ता है। और समिति द्वारा निः शुल्क रक्त दिलाया जाता है , पेट्रोल का चार्ज भी नही लिया जाता  गरीब तबके के मरीजो को तबीयत खराब होने की स्थिति में ब्लड जरूरत पड़ने पर डोनर ढूंढ पाना बहुत मुश्किल होते जा रहा है,और वही बागबाहरा  अंचल  व जिले के गांव के लोग ब्लड तो देना चाहते हैं,लेकिन जिला हॉस्पिटल महासमुंद जाने के लिए साधन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण काफी ऐसे लोग हैं, एक दिन बगैर काम किए(कमाई) खर्च नहीं चला सकते,इस स्थिति में रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, समाजसेवी(उपाध्यक्ष) संतोष कुमार सेन व (अध्यक्ष) ताम्रध्वज साहू , (सचिव) पूनमचंद साहू  (कोषाध्यक्ष) सूरज ठाकुर , सदस्य के द्वारा गांव-गांव में रक्तदान जागरूकता तो किया जा रहा है, लेकिन रक्तदान करने जिला अस्पताल पहुंचने में गरीब लोग सक्षम नहीं छत्तीसगढ़ शासन से अपील सभी पंचायतों में रक्तदान शिविर कर गरीब लोगों की जिंदगी बचाने में सहयोग करें, और बागबाहरा ब्लॉक में ब्लड बैंक खुलवाने की कृपा करें

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer