पर्यावरण प्रेमी दिनेश सोनी को मिला कलेक्टर से सहयोग का आश्वासन
महासमुंद संस्कार न्यूज़/ कुछ लोगों में समाज के प्रति अपने देश के प्रति कुछ कर गुजरने का जुनून होता है । ऐसे ही महासमुन्द नगर के एक जूनूनी पर्यावरण संरक्षक लाला राम भी हैं । पेशे से शिक्षक दिनेश सोनी ने महासमुन्द-बागबाहरा रोड पर अपने घर के सामने महासमुन्द नगर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे के डीवाइडर में स्वप्रेरणा से पेड़ लगाकर ड्रिप इरिगेशन के लिए ड्रिप पाइप का पूरा 200 मीटर का सिस्टम अपने खर्च पर लगाया है ।
उनके इस कार्य को पूरा करने के लिए हाइवे को क्रॉस करते हुए एक 25 फ़ीट लम्बा पाइप सड़क के नीचे डालने की आवश्यकता थी ताकि श्री लाला राम के घर के बोर से ड्रिप सिस्टम कनेक्ट हो सके ।
महासमुन्द कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आलोक देव आज सुबह साइक्लिंग करते हुए नगर भ्रमण पर निकले थे , उन्होंने श्री दिनेश सोनी को बड़ी निष्ठा पूर्वक यह कार्य करते हुए देखा और उनके इस कार्य से वे बहुत प्रभावित हुए । श्री लाला राम ने उन्हें इस कार्य की पूर्णता में आ रही कठिनाई से अवगत कराया । महासमुन्द कलेक्टर ने उनके डेडिकेशन की प्रशंसा करते हुए सम्बंधित विभाग से समन्वय कर इस कार्य को जल्दी पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया ।
ज्ञातव्य है कि नगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न लोगों, संस्थाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों का समन्वय और एकीकरण शहर के पर्यावरण संरक्षक श्री नुरेन चन्द्राकर द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने इस कार्य के अवलोकन एवं सहयोग हेतु कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत से पूर्व में अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर ही श्री नीलेश क्षीरसागर और श्री आलोक देव SDM महासमुन्द श्री भागवत जायसवाल , मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री आशीष तिवारी के साथ आज पहुँचे थे

