महासमुंद संस्कार न्यूज़/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के नेतृत्व में पूरे जिले भर में ऐसे विभिन्न कार्यक्रम सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत 7 से 20 अप्रैल तक चलाए जाएंगे जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जा रही है। कार्यक्रम बीजेपी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में झालखम्हरिया में सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के लाभार्थियों के यहां नल पूजन कार्यक्रम का आयोजित किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो वार्ता मन की बात कार्यक्रम में किए गए आग्रह के अनुरूप गर्मी में पक्षियों के लिए पीने का पानी रखने के लिए लाभार्थियों को मिट्टी का कटोरा भेंट किया गया।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने बताया कि महासमुंद ग्रामीण मंडल के ग्राम झालखम्हरिया में मंडल के अध्यक्ष श्याम साकरकर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू की अगवानी में महासमुंद ग्रामीण मंडल के झालखम्हरिया में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के विषय में चर्चा की गई तथा उन्हें जानकारी दिया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रत्येक आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान एवं हर व्यक्ति को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि देश के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से आग्रह किया गया है कि गर्मी में सभी पशु पक्षियों के लिए पीने का पानी घर की छतों एवं सार्वजनिक स्थानों में रखना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री एवं सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रदीप चंद्राकर ने जिले वासियों से अपील की है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर एवं अपने घर की छतों में पशु पक्षियों के लिए गर्मी के दिनों में पेयजल की व्यवस्था जरूर करें। भाजपा जिला महामंत्री श्री चंद्राकर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मंडलों में प्रत्येक गांव तक भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी गण, भाजपा के जनप्रतिनिधि गण पहुंच कर आम जनों से संवाद कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं तथा जिले भर में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है कार्यक्रम में विशेष रूप से महासमुंद ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद्राकर एवं भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण साहू सहित ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे।


