प्री ए.एल.टी. प्रशिक्षित हुए महासमुन्द के 5 स्काउट मास्टर - sanskar.live

Hot




अप्रैल 14, 2022

प्री ए.एल.टी. प्रशिक्षित हुए महासमुन्द के 5 स्काउट मास्टर

 


महासमुन्द संस्कार न्यूज़ /भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी मध्यप्रदेश में दिनांक 08.04.2022.से दिनांक 12.04.2022 तक पांच दिवसीय  प्री ए .एल.टी.स्काउट्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे भारत देश के 15 राज्यों से  45 स्काउटर्स एवं 35 गाइडर्स ,छत्तीसगढ़ से 08 स्काउटर्स , एवं महासमुन्द जिले  से 05 स्काउटर्स सम्मिलित होकर सकुशल लौटे । महासमुन्द जिले से रामकुमार साहू जिला सचिव महासमुन्द, रामकुमार नायक वि.खं.सचिव पिथौरा , विवेकानंद दास वि.खं.सचिव बसना, राजीव कुमार तिवारी वरिष्ठ स्काउटर शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय महासमुन्द, एवं झनेश कुमार साहू वरिष्ठ स्काउटर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखीपाली पिथौरा से सफलता पूर्वक भाग लेकर सकुशल 13 अप्रैल को शाम लौटे हैं । नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वज गीत , सैल्यूट , सिद्धांत,मोटो ,नाटिंग, लेसिंग, ध्वज शिष्टाचार ,बी.पी.सिक्स , ध्वज की जानकारी,माइक्रो टीचिंग, लीडरशीप, लर्निंग एवं टीचिंग मेथड , स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व , कम्पास, मानचित्र,दिशा ज्ञान, अनुमान लगाना ,स्काउट्स एवं गाइड्स के 14 आधार,04 पिलर्स , इत्यादि विषयों का गहन प्रशिक्षण व टेस्ट दिला कर लौटे हैं। अंतिम दिवस संध्या आकर्षक, शिक्षा प्रद  एवं मनभावन महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्काउटर्स द्वारा शानदार कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं शिविर की ओर से रामकुमार साहू जिला सचिव को शिविर अनुभव प्रस्तुत करने का अवसर मिला , जिसमें उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव को अपने तक सीमित न रख कर विद्यालय, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्र तक पहुंचा कर एक जिम्मेदार नागरिक निर्माण में सशक्त भूमिका निभाने का आह्वान किया । समुदाय,समाज ,राष्ट्र में अनुशासन, त्याग, समर्पण, स्वावलंबन, सेवा, सर्वधर्म समभाव, भाई चारा को अपना अमन , चैन व शांति स्थापना पर बल दिया गया । इस प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक भाग लेकर लौटने पर विनोद सेवनलाल चन्द्राकर राज्य मुख्य आयुक्त , कैलाश सोनी राज्य सचिव, दाऊलाल चन्द्राकर जिला अध्यक्ष,येतराम साहू जिला मुख्य आयुक्त, लक्ष्मण पटेल, संजय शर्मा,जय पवार , ऐश्वर्या तिवारी,डा.मंजू शर्मा,धर्मशीला दास जिला उपाध्यक्ष गण ,एस.चन्द्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, हिमांशु भारतीय, सतीश नायर , नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक गण , विकासखंड अध्यक्ष एवं शिक्षा अधिकारी महासमुन्द, बागबाहरा,पिथौरा,बसना एवं सरायपाली, संतोष कुमार साहू डी टी सी स्का , मधु शर्मा डी टी सी गा , कमल लूनिया डी ओ सी स्का, लीनू चन्द्राकर डी ओ सी गा, चन्द्रकान्ता ठाकुर जिला संयुक्त सचिव,  तुलेन्द्र सागर जिला सह सचिव, सुशील शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला मीडिया प्रभारी , लता वैष्णव स्थानीय संघ सचिव महासमुन्द, भीमसेन चन्द्राकर स्थानीय संघ सचिव बागबाहरा, सुरेन्द्र मानिकपुरी, राधेश्याम चौधरी , शैलेन्द्र कुमार नायक, लेखराम साहू वरिष्ठ स्काउटर्स  सभी ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं । 



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer